अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

भूपेश बघेल को सता रहा निकाय चुनाव हारने का डर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच इसी बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने EVM को लेकर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। जिसके बाद बीजेपी ने पूर्व सीएम बघेल पर हमला बोला है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को हारने का डर सता रही है, इसलिए EVM पर बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र में चुनाव हारे तो धरना दिए और नए कपड़े पहनकर झारखंड में शपथ लिए। मंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की दो-दो बात समझ नहीं आती। इससे पहले कैबिनेट मंत्री रमविचार नेताम ने भी बड़ा पलटवार किया। मंत्री नेताम ने कहा कि 5 साल कांग्रेस के नेता विक्षिप्त हो जाएंगे। रात-दिन EVM पर राग-अलाप कर विक्षिप्त हो रहे हैं। राज्य सरकार का काम देख भी विक्षिप्त हो रहे है। कांग्रेस को वर्तमान स्थिति में जीना चाहिए।

 

See also  छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल की केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी से मुलाकात के बाद पतरापाली-कटघोरा मार्ग के निर्माण में आयी तेजी : लगभग 600 करोड़ से हो रहा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण...