अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

मजदूर को जबरन जेल में डाला

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, जांजगीर चांपा। पुलिस पर धीवर समाज ने शराब बिक्री का झूठा मामला दर्ज कर जेल भेजने और 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से भी की है। धीवर समाज का आरोप है कि ​बनारी गांव के रहने वाले पंचराम धीवर को पुलिस ने शराब बिक्री के झूठे मामले में जेल भेज दिया। धीवर समाज के लोगों परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया गया। एसपी विवेक शुक्ला को आवेदन देकर जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। मामला सिटी कोतवाली थाना की है। दअरसल, सिटी कोतवाली पुलिस ने 26 दिसंबर को पंचराम धीवर के पास से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

परिजनों का आरोप लगाया कि कुछ पुलिस वाले पंचराम धीवर की तलाश करते हुए घर पहुंचे हुए थे। जब घर के अन्य सदस्यों ने बताया कि वो अभी घर पर नहीं है, मजदूरी करने गया हुआ है। तब कहा कि आने पर उसे थाना भेजने की बात कहते हुए चले गए। जब पंचराम धीवर घर पहुंचा तो थाना बुलाए जाने की बात घर सदस्यों ने दी। जिसपर पंचराम धीवर थाना पहुंचा। तब चोरी के सामान को कबाड़ी में बेचते हो कहकर 50 हजार रुपए की मांग करने लगे। पंचराम ने मना किया तो उसके साथ थाने में मारपीट की गई।इसके बाद पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर साबरिया डेरा कांजी नाला के पास लेकर गई। सिपाहियों ने दो शराब का जेरीकिन मांगकर फर्जी जब्ती बताकर शराब के झूठे केस में फंसा कर उसे जेल भेज दिया। वहीं पूरे मामले पर बात करने के लिए जब भास्कर रिपोर्टर ने जिला एसपी को काल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

See also  कवासी लखमा की गिरफ्तारी, Sukma बंद, कहां दिख रहा है असर
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.