अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

विदेश

महिला ने नाश्ता बनाने के लिए जैसे ही ऑन किया टोस्टर, तभी उसमें से आने लगी किसी के चीखने की आवाज, झांकर देखा तो…

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में रहने वाली एक महिला के संग अजीबोगरीब हादसा हो गया। जी हां, ऐसा हादसा जिसके बारे में आप सुनेंगे तो हिल जाएंगे। दरअसल एक सुबह उठने के बाद महिला जब नाश्ता बनाने गई तो टोस्टर के अंदर से अचानक जोर-जोर से आवाजें आने लगीं।

महिला ने जब टोस्टर के अंदर झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गई। जी हां, दरअसल उसके अंदर एक अजगर सांप बैठा हुआ था।

पका रही थी जिंदा सांप

बता दें कि ये कहानी सेलिना डेविस नाम की एक महिला की है जिसे एक दिन अपने घर में इंग्लिश मफिन्स बनाने के दौरान जोरदार झटका लगा।

जब महिला ने टोस्टर का स्विच ऑन किया तो उसमें से जोर-जोर से आवाजें आने लगीं। इसके बाद सेलिना ने टोस्टर को बंद किया और जैसे ही उसके अंदर झांककर देखा तो वो भौंचक्की हो गई।

दरअसल उसने देखा की टोस्टर के अंदर एक बड़ा सा सांप बैठा हुआ था। वो जिंदा था और ये आवाज उसी सांप की थी।

अजगर को देखते ही सेलिना जोर से चीख पड़ी और उसने तुरंत अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला लिया। पार्टनर आते ही टोस्टर को बाहर ले गया और सांप को झाड़ियों में फेंक दिया।

आज भी महिला डरती है टोस्टर का इस्तेमाल करने से

दरअसल सेलिना ने बताया कि उस दिन मैं ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रही थी। टोस्टर ऑन करते ही करीब 10 सेकंड बाद अचानक उसके अंदर से जोर-जोर से आवाजें आने लगीं।

जब मैंने उसके अंदर झांककर देखा तो वहां एक सांप दिखा जिसे देखते ही मैं डर से चीख पड़ी और फिर तुरंत मैंने अपने पार्टनर को बुला लिया।

See also  China-Taiwan के बीच 'शांति दूत' बनना चाहते हैं Elon Musk, दो दुश्मनों के सामने रखा बड़ा प्रस्ताव

सेलिना का कहना है उस घटना के बाद से मैं बुरी तरह डरी हुई हूं। उस डरावनी आवाज को मैं भूल नहीं पा रही हूं। उस घटना के बाद से तब से मैंने उस टोस्टर का इस्तेमाल भी नहीं किया।