अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

यात्रियों को बड़ी राहत, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस फिर से अपने नियमित रूप से चलेगी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर।  दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अब 17 दिसंबर 2024 से नियमित रूप से चलेगी. पहले इसे 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक विभिन्न दिनों में रद्द किया गया था, लेकिन अब महाकुंभ और सामाजिक-राजनैतिक दबाव के कारण रेलवे प्रशासन ने अपना निर्णय वापस ले लिया है. भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह, कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और विभिन्न संगठनों ने इस ट्रेन की नियमित सेवा की मांग की थी. रेलवे प्रशासन द्वारा यह कदम उठाने पर नेताओं और संगठनों ने आभार व्यक्त किया है. इसके अलावा, महाकुंभ के दौरान दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा. साथ ही, भविष्य में यह मांग उठाई गई है कि सारनाथ एक्सप्रेस को कोहरे के कारण रद्द न किया जाए.

See also  Chhattisgarh Farmer : अब सेब, स्ट्राबेरी, ग्रीन टी और कॉफी भी पैदा कर रहा छत्तीसगढ़...