अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी – वार्ड 8 के अध्यक्ष बने पंकज तिवारी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर पंकज तिवारी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायपुर द्वारा वार्ड क्रमांक 8 (महात्मा गांधी वार्ड) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पंकज तिवारी लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और अपने सक्रिय, ईमानदार एवं समर्पित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और जनता के बीच लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति से वार्ड के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पंकज तिवारी के नेतृत्व में वार्ड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा।
पंकज तिवारी ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और वार्ड के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

See also  नाद मंजरी में बिलासपुर की बेटियों ने मचाई धूम