अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें

यूरिया के लिए हाहाकार, ट्रैक्टर से पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान…

यूरिया की कमी के कारण मध्यप्रदेश में हाहाकार मच गया है। किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन को मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा पूरा समर्थन दिया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान सागर में इस किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। वे भी अन्य नेताओं और किसानों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर गिरफ्तारी देने निकले हैं।

किसानों और भाजपाइयों की मांग है कि प्रदेश सरकार यूरिया का संकट दूर करते हुए किसानों की समस्याओं का निदान करे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के साथ भाजपा के अन्य बड़े और स्थानीय नेता भी शामिल हैं।

See also  यहाँ रेलवे स्टेशन पर चूहे पकड़ने के लिए हर दिन 166 कर्मचारियों की तैनाती, खर्च होते हैं 1.45 लाख रुपये, अब तक 10.56 करोड़ रुपये खर्च