अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

राज्यपाल उइके ने ओड़िशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल से की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज ओड़िशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल से सौजन्य मुलाकात की। दोनों ही राज्यपाल ने परस्पर एक दूसरे का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान दोनों राज्यपालों ने अपने अपने प्रदेशों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और अपने विचार साझा किये।

राज्यपाल उइके ने अपने ओड़िशा प्रवास को सुखद अनुभव बताते हुए प्रोफेसर राज्यपाल गणेशी लाल जी को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया और उन्होंने छत्तीसगढ़ के पर्यटन और विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल उइके ने राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल जी को राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ओड़िशा के राज्यपाल ने भी उइके को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया।

See also  Elephant ने किया हमला, बुजुर्ग की मौत
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.