अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ देश धर्म धर्म - ज्योतिष प्रदेश प्रशासन राजनीति शिक्षा

रायपुर में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ ‘माता का जगराता’, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया दीप प्रज्वलन। बिमलेंद्र तिवारी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बलौदा बाजार रोड स्थित ‘द छप्पन भोग रेस्टोरेंट’ में भव्य ‘माता का जगराता’ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस भक्तिमय आयोजन के मुख्य आयोजक पं. बिमलेंद्र तिवारी (जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ) एवं सह-आयोजक भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ श्री कांतिलाल जैन प्रदेश संयोजक, श्री जय कुमार मिश्रा बिलासपुर संभाग सह प्रभारी, श्री आनंद प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, श्री दिनेश शुक्ला विप्र वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष।

रातभर चले इस दिव्य जगराते में मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. राजेश मिश्रा (पंखिड़ा फेम) ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों और देवी गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भक्तिभाव से झूमते रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीति आयोग के अध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा, श्री विश्वेश्वर पटेल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, श्रीमती ममता साहू महिला आयोग अध्यक्ष , श्री अभिषेक अग्रवाल जिला संयोजक, श्री शरद चंद्रा सहसंयोजक, श्री प्रदीप जोशी कोषाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर, श्री किशोर महानंद, श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष, श्री संजय दुबे प्रांत संपर्क प्रमुख आरएसएस, डॉ विजय शंकर मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता, श्री मितुल कोठारी प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया, श्री सुनील पिल्लई प्रदेश संयोजक आई टी सेल बीजेपी , श्रीमती अनामिका सिंह एमआईसी सदस्य एवं भाजपा मीडिया पैनलिस्ट, श्री सचिन मेघानी जोन अध्यक्ष -10 , श्री सौरभ कौतु प्रदेश सह संयोजक आईटी सेल, श्री मुकेश तिवारी सहसंयोजक आरटीआई सेल, श्री अमित द्विवेदी, श्री उमाकांत मिश्रा, श्री अरुण शुक्ला, श्री मनोज मसंद, श्री लाल जी पांडे, श्री पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित रहे और जगतजननी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

See also  राष्ट्रीय डेंगू दिवस: डेंगू आया तो घबराएं नहीं, जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास