अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें छत्तीसगढ़ पॉजीटिव न्यूज प्रदेश शिक्षा संपादकीय

रायपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, अभिषेक अग्रवाल बने संयोजक, शरद चंद्रा सहसंयोजक बिमलेंद्र तिवारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में अभिषेक अग्रवाल को शिक्षा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए चार सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है। वहीं मीडिया प्रभार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बिमलेंद्र तिवारी को सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

* बिमलेंद्र तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया

मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बिमलेंद्र तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आदरणीय पवन साय जी, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन तथा प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं बिलासपुर संभाग सह प्रभारी जय कुमार मिश्रा का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे।
बिमलेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आधुनिक एवं सशक्त मीडिया माध्यमों का बेहतर उपयोग किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ BJP में मरम्मत शुरू, बागी नेताओं की भाजपा में वापसी

उन्होंने यह भी कहा कि नई कार्यकारिणी एक टीम भावना के साथ कार्य करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में संगठन की भूमिका को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनजागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से शिक्षा प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज एवं शिक्षा जगत में सकारात्मक योगदान देने का कार्य करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नई कार्यकारिणी एक टीम भावना के साथ कार्य करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में संगठन की भूमिका को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनजागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से शिक्षा प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज एवं शिक्षा जगत में सकारात्मक योगदान देने का कार्य करेगी।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए युवाओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद को मजबूत करेगी। साथ ही शिक्षा से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की सक्रियता को नई दिशा देने का प्रयास करेगी।आज दिनांक 25.07.2026 को भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर जिला इकाई द्वारा रायपुर जिले के समस्त मोर्चा ,प्रकोष्ठ एवं मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं का AI (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण , नरदाहा स्थित आंजनेय विश्वविद्यालय में आयोजित की गई | इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री अभिषेक अग्रवाल जी , जिला सह-संयोजक श्री शरद चन्द्रा जी , श्री निलेश पांडेय जी , श्रीमती दीपिका सोनी जी एवं उनकी रायपुर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ की पूरी कार्यकारिणी थी |

See also  Breaking News : उड़ान से पहले CM साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर जिले के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी , रायपुर जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा जी , शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री कांतिलाल जैन जी , छत्तीसगढ़ राज्य द्वियांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कवाड़िया जी , छत्तीसगढ़ लौह एवं शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी , छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा जी , छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती मोना सेन जी , भा.ज.पा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री मितुल कोठारी जी , भा.ज.पा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री सुनील पिल्लई जी , शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक सुश्री हरशीला रूपाली शर्मा जी , जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन शर्मा जी , जिला महामंत्री श्री गुंजन प्रजापति जी , जिला मीडिया प्रभारी श्री रोहित द्विवेदी जी ,युवा मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी जी एवं बड़ी संख्या में विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ से बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित होकर AI के प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए | इस प्रशिक्षण के मुख्य शिक्षक श्री अभिजीत रमानी जी रहे |

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने AI के एप्लीकेशन जैसे chatgpt, Gemini, wispr pro,claude ai,Eleven Labs , Nano banana एवं अन्य AI से संबंधित एप्लीकेशन पर प्रशिक्षण हासिल की |

जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर ने AI की वैश्विक उपयोगिता पर गहन चिंतन करने के निर्देश दिए वही जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा जी ने AI को तलवार रूपी औजार के स्वरूप उपयोगिता लाने की बात कही | श्री लोकेश कवाड़िया जी ने AI को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही वही श्रीमति वर्णिका शर्मा ने AI को इस युग की अनिवार्य आवश्यकता बताई , श्रीमती मोना सेन ने प्रत्येक छत्तीसगढ़ी नागरिकों को एआई में महारत हासिल करने की बात कही है वही श्री कांतिलाल जैन जी एवं श्री अभिषेक अग्रवाल जी ने एआई की शिक्षा की विस्तार और निरंतर प्रशिक्षण पर ज़ोर दिया |

See also  नकली पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, 3 लूटेरे गिरफ्तार

पूर्ण प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध हुई |

 

शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी श्री बिमलेंद्र तिवारी ने कहा कि, “आज के समय में AI केवल तकनीक नहीं, बल्कि सुशासन और संगठन विस्तार का सशक्त माध्यम है।