अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खामी से मुंबई लौटी, 3 घंटे तक हवा में चक्कर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,अहमदाबाद प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) में 242 लोगों की मौत के एक दिन बाद यानी आज एक बार फिर सैंकड़ों लोगों की जान संकट में आ गई। मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के बाद बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। इस दौरान प्लेन 3 घंटे तक आसमान में चक्कर लगाते रहे। इस दौरान लोग भगवान से सही सलामत रखने की प्रार्थना करते रहे।

दरअसल एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मुंबई लौटना पड़ा। यह फैसला ईरान में बने तनावपूर्ण हालात के कारण लिया गया, जहां फिलहाल हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में ईरान में स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। जिसके चलते उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वे अपने मूल स्थान पर वापस लौट रही हैं।

एअर इंडिया ने व्यवधान के लिए जताया खेद

एअर इंडिया ने बयान जारी कर अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है। एअर इंडिया ने कहा है कि वह यात्रियों के लिए आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। एअर इंडिया ने यह भी बताया कि अगर कोई यात्री फ्लाइट कैंसिल करना या समय बदलना चाहता है, तो उसे रिफंड या नई बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

See also  अकासा एयर का परिचालन शुरू, मुंबई-अहमदाबाद के लिए भरी पहली उड़ान

इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने बंद किया हवाई क्षेत्र

बता दें कि इजरायल ने ईरान पर हमला करने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया है। इस अभियान के तहत इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस्राइल के हमले के कुछ घंटों बाद ईरानी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश के हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की। वहीं, इस्राइल ने भी अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। साथ ही अपनी उत्तरी और दक्षिणी सीमाओं पर आपातकालीन तैयारी बढ़ा दी है।

इन फ्लाइट्स के बदले रूट्स

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में गई है 265 लोगों की जान

बता दें कि एक दिन पहले ही अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन 12 जून 2025 (गुरुवार) को दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई थी। फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

वहीं इस हादसे में सिर्फ एक भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचे हैं। इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दरअसल, आग लगते ही विमान 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस बिल्डिंग में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

See also  दिल्ली शराब नीति: राष्ट्रीय राजधानी समेत 30 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनीष सिसोदिया के घर कोई तलाशी नहीं