अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

लड़की को पाने की सनक में आशिक का खतरनाक कांड, पुलिस भी हैरान

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रामपुर मुहब्बत में नाकामी पा रहे एक आशिक की फिल्मी स्क्रिप्ट आखिरकार फ्लॉप हो गई। हाशिम नाम का युवक अपने ही गांव की युवती से प्यार करता था और शादी की जिद पर अड़ा था। लेकिन जब लड़की वालों ने साफ इनकार कर दिया, तो उसने इश्क को ‘क्राइम थ्रिलर’ बना डाला।

खुद के किडनैपिंग की झूठी कहानी गढ़ी

दोस्त रेहान के साथ मिलकर खुद के किडनैपिंग की झूठी कहानी गढ़ी, डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को गुमराह किया। ऊपर से घरवालों को मारपीट और फिरौती का फर्जी वीडियो भेजकर माहौल ऐसा बनाया, मानो मामला बेहद संगीन हो—ताकि लड़की के परिवार पर शादी का दबाव बनाया जा सके। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पुलिस ने जांच शुरू की

आरोपी की खुली पोल

पुलिस ने छानबीन शुरू की और कॉल डिटेल्स खंगाली और पूरा ‘किडनैपिंग कांड’ हवा हो गया। कॉल डिटेल्स और सबूतों ने सारा खेल खोल दिया। पूरा ‘अपहरण कांड’ फर्जी निकला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इश्क का ये ‘मिशन मैरिज’ सीधे लॉकअप में पहुंच गया।

 

See also  सड़क पर दौड़ी मौत : अज्ञात वाहन से टकराई पिकअप, गाड़ी काटकर निकाला गया शव