अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

वसूली कर्मी ने कंपनी को लगाया 7 लाख का चूना

रायपुर। एग्रो फर्म के वसूली कर्मी के सात लाख रूपए  गबन का मामला दर्ज किया है। विक्की भीमराज हनु कृपा एग्रो इंडस्ट्रीज में काम करता है। 25 अगस्त से 20 अक्टूबर के बीच वह नारायणपुर जाकर दिनेश ट्रेडर्स से अपनी फर्म के बकाया सात लाख रूपए वसूल लाया। वह फर्म में जमा न कर गबन किया। रिषभ कांप्लेक्स एमजी रोड स्थित हनुकृपा के एक अन्य कर्मी हेमंत ताम्रकार ने कल रात मौदहापारा थाने में धारा 408 का मामला दर्ज कराया।

See also  यहाँ अचानक बहने लगी लाल नदी, चौंक गए लोग, वजह जान आप भी होंगे हैरान