अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग दिल्ली

शर्मनाक मामला: दिल्ली के निजी अस्पताल में स्टाफ ने शव से गहने उड़ाए, देर से हुई FIR दर्ज

परिजनों का कहना है कि शुरुआती इलाज के दौरान महिला के पास मौजूद सोने की ज्वेलरी सुरक्षित थी। लेकिन लगभग 5:45 बजे अस्पताल ने महिला की हालत ‘क्रिटिकल’ बताकर उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, जीटीबी अस्पताल पहुँचने तक महिला की मौत हो चुकी थी।

महिला के कानों के टॉप्स और चेन गायब थी

परिजनों का आरोप है कि जब वे महिला के शव को ले जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि उसके कानों के टॉप्स और चेन गायब थे। परिवार का कहना है कि अस्पताल स्टाफ ने न तो ज्वेलरी को लेकर कोई जानकारी दी और न ही इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब दिया। वहीं दूसरी ओर, पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने जाने पर पुलिस ने कहा कि उनके पास “और भी बहुत सारे काम हैं” और ऐसे मामलों के लिए पर्याप्त समय नहीं है।

See also  तमिलनाडु राजनीति में हलचल: AIADMK में अंदरूनी तनाव की चर्चा, विजय की सक्रियता से बढ़ी अटकलें

CCTV कैमरे जांच करने की मांग

परिवार ने मांग की कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए, ताकि यह पता चल सके कि महिला की ज्वेलरी कहां और कैसे गायब हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि चोरी अस्पताल के स्टाफ ने ही की है। सीसीटीवी जांच में यह बात सामने भी आ गई फुटेज में एक महिला स्टाफ सदस्य मृतका के गहने उतारते हुए दिखी। इसके बाद अब जाकर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गहने चोरी करने वाली महिला स्टाफ को टर्मिनेट कर दिया गया है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।