
बता दें, चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज इलाके में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही लगी रहती है, ऐसे में व्यस्त क्षेत्र में शव मिलने से पुलिस भी हैरान है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हर पहलू से जांच करने और जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं.






