अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। 19 नवंबर को मंत्रालय गेट के सामने जलाएंगे डी ए डी आर का आदेश।संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजको की बैठक आज संपन्न। रायपुर , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला,मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, स्वास्थ कर्मचारी संघ के ओपी शर्मा, अधिकारी कर्मचारी संघ के करन सिंह अटेरिया तथा पेंशन कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डी पी मनहर चंद्रिका सिंह विद्याभूषण दुबे आदि ने मोर्चे के जिला संयोजको की बैठक स्वास्थ कर्मचारी संघ के कार्यालय में 19 नवंबर के आंदोलन के संदर्भ में ली, संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि प्रांतीय संयोजको ने आज आई एस आई पी एस कर्मियों ,तथा पावर कॉरपोरेशन की कर्मचारियों के लिए जारी महंगाई भत्ते का आदेश राज्य कर्मियों के जले पर नमक छिड़कने जैसा है,इन कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जुलाई 2026 से डी ए एवं डी आर दिया जा रहा वही राज्य कर्मचारियों को नवंबर 2026, से उक्त आदेश में पेंशनरों को एरियर्स दिए जाने का प्रावधान किया गया।
जिला संयोजकों को अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों पेंशनरों को 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे इंद्रावती भवन में जुटने को कहा गया जहां से मार्च पास्ट या रैली के शक्ल में मंत्रालय या महानदी भवन की कूच करेंगे ,लगभग 2 बजे मंत्रालय के कर्मचारी अपनी कुर्सियां छोड़ बाहर आएंगे एव कर्मचारियों पेंशनरों की रैली में शामिल होंगे तथा नारेबाजी के साथ राज्य शासन वित्त विभाग के 30 अक्टूबर 2026 के उस आदेश की हजारों प्रतियां जला विरोध करेंगे ,,भेदभाव समाप्त कर संशोधित आदेश जारी करने की मांग करते हुए मुख्य मंत्री मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा ,आज जिला संयोजक, सुनील यादव, वाय कुरैशी सूरज प्रसाद देवांगन,तीरथ लाल सेन सालिक राम नवरंग संतोष विश्वकर्मा ,,शत्रुघन प्रसाद यादव ,मंगल मूर्ति सोनी सतीश टंडन ,गंगा पासी आदि मौजूद रहे ।





