अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ देश धर्म प्रदेश प्रशासन राजनीति साहित्य

सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का दीवाली मिलन समारोह सपन्न

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। किसी भी कार्यालय के भवन को निहारने से वहाँ कार्यरत लोगों की कार्यशैली कार्यक्षमता का आंकलन हो जाता है, सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के भवन कार्यकाल में बैठने से, देखने से ही अहसास होता है कि समाज उन्नति की ओर अग्रसर हो सभी के कल्याण के कार्य कर रहा है। उक्त बातें बृजमोहन अग्रवाल सांसद एवं पूर्व मंत्री ने कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर कही।

सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ का दीवाली मिलन समारोह समाज के भवन सौंदर्यीकरण एवं दीपावली मिलन समारोह में शामिल जनों को दीपावली की बधाई देते हुवे उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा सम्माननीय रहा है,समाज ने सभी वर्गों को सही राह दिखाई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच पर 5 घी के दीपक प्रज्वलित कर सभी को दीपोत्षव की बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर उपस्थित विवेक शुक्ला अति.उप पुलिस कमिश्नर ने कहा कि युवाओं को आगे आकर समाज से जुड़ संस्कारों,परम्पराओं को जानना चाहिए। विशेष अतिथि दीपक मिश्रा ए सी पी ने कहा कि हमारा समाज संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे रहा यह आवश्यक भी है।उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि सर्व प्रथम कुलपुरुष तुलसी दास जी की पूजा कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर भगवान हनुमान जी की अर्चना कर सबके मंगल की कामना की गई । इस दीवाली मिलन समारोह में गत वर्ष जनेऊ संस्कार कार्यक्रम के दानदाताओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर, सूर्यमणि मिश्रा पूर्व उपाध्यक्ष आर डी ए,विष्णु दत्त मिश्रा पूर्व जिला आबकारी अधिकारी, डी एस परोहा,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष राममूरत शुक्ला, दशरथ प्रसाद शुक्ला,अरुण दुबे,राम मूरत तिवारी,अजय तिवारी,दादू भाई त्रिपाठी,आर्यावर्त ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय महासचिव रेखेन्द तिवारी महासचिव भी के मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी ब्रिसनेन्द मिश्रा अरविंद चौबे प्रवीण चौबे मथुरा प्रसाद विजय शंकर पाण्डेय,गौतम ओझा अनिरुद्ध दुबे वरिष्ठ पत्रकार,राज दुबे,तिवारी,भागवत तिवारी,के एन तिवारी नरेंद्र मिश्रा प्रतीक मिश्रा, सुरेश कुमार तिवारी,त्रिभुवन तिवारी,संगम लाल त्रिपाठी, अरविंद दुबे, महेश उपपाध्य शिवमूरत तिवारी प्रभाकर तिवारी, बालमुकुंद तिवारी डॉ अरुणा ओझा , मीरा दुबे,बृजेश त्रिपाठी, कुसुम त्रिपाठी सुसुम शुक्ला शशि मिश्रा युवा संगठन के बैद्यनाथ मिश्रा,शिवम् त्रिपाठी आषीश मिश्रा,आषीश तिवारी, नागेन्द्र तिवारी, मुकेश तिवारी एस के मिश्रा उमेश मिश्रा, शिवेंद्र तिवारी, प्रकाश नारायण शुक्ला, चंद्र शेखर द्विवेदी,,श्रृषिकेश पान्डेय,प्रभात मिश्रा, सचिन मिश्रा,के साथ लगभग 340 सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

See also  गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना