अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़ प्रदेश

साइबर एक्सपर्ट गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. लेकिन पुलिस भी शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करके हुए आरोपियों को दबोच रही है. बलरामपुर जिले में भी पिछले तीन महीनों में सायबर ठगी की घटनाएं बढ़ी हैं. लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.ताजा मामले में एक लाख की ठगी करने वालों को पुलिस ने झारखंड जाकर गिरफ्तार किया.

बीते जुलाई महीने में रामानुजगंज में एटीएम से पैसे निकालने के दौरान एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की गई थी. जुलाई में ही शिक्षक को एनी डेस्क एप डाउनलोड कराने के बाद ठगी का शिकार बनाया गया. पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने मई के महीने में क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर 1 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को झारखंड के देवघर से दबोचा.
दोनों मामले सुलझाने के बाद तीसरी साइबर ठगी को सुलझाने के लिए सायबर सेल की संयुक्त टीम लगातार जुटी हुई थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले सुमन मेहरा और जितेन्द्र दास ने इस ठगी को अंजाम दिया है. आरोपियों का डाटा निकालने पर पुलिस को ये भी पता चला कि दोनों साइबर एक्सपर्ट हैं और झारखंड में रहकर ही सायबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर राजपुर लाया गया है.
See also  डिप्टी सीएम अरुण साव से मिले साहू समाज के पदाधिकारी
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.