अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। सुकमा-बीजापुर जिले सीमा पर ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुकमा-बीजापुर सीमा को नक्सली बटालियन का कोर इलाका माना जाता है।
इस इलाके में कई बड़े नक्सली सक्रिय है। नक्सलियों की मौजूदगी की इनपुट के बाद जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। जवानों की इस संयुक्त टुकड़ी में DRG, कोबरा STF, CRPF के जवान शामिल है। सूत्रों की मानें तो नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस ऑपरेशन सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। कई नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

See also  Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को छत्तीसगढ़ में बनाया जाएगा यादगार