अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

सुपरवाइजर ने मेंटेनेंस के लिए मिले 10 लाख किया गबन

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। क‌ॉलोनी का लाखों का मेंटेनेंस शुल्क गबन करने वाले सुपरवाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।यह धोखाधड़ी मारूति लाइफ स्टाइल वेलफेयर सोसायटी कोटा में की गई। सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक अशोक बाजोरिया 67 ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोसायटी के सुपरवाइजर अनुराग चौबे ने दिसंबर 24 से म‌ई 25 के बीच सोसायटी के रहवासियों से कालोनी मेंटेनेंस शुल्क के 10लाख कलेक्ट किए थे।इसे प्रबंधक कुशाग्र वर्मा के पास जमा न कर स्वयं खर्च कर दिए। अशोक बाजोरिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 316-4 का अपराध दर्ज कर लिया है।

चोरियां टिकरापारा के कमल विहार सेक्टर 4/606 निवासी सतीश कुमार सूर्यवंशी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी हो गई। घर 19-28 म‌ई तक बंद था। चोर‌ आलमारी में रखा टीवी, इंडक्शन चूल्हा, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन कुल कीमत 40 हजार रुपए ले भागा। सतीश की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331-4,305 का मामला दर्ज कर लिया है। गणपति नगर चंगोराभाठा निवासी प्रदीप नागपुरे की बाइक सीजी 04-एन‌एच 7624 मेकाहारा पार्किंग से 27म‌ई की रात चोरी कर ली गई।

See also  CG News: उफनती नदी पार कराते समय प्रसव पीड़िता को खाट पर बांधा, गांव अस्त-व्यस्त।