अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें

स्कूल में सिगरेट पीते हुए टीचर का विडियो वायरल, किया गया निलंबित

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद में एक प्राइमरी स्कूल के टीचर को क्लास में सिगरेट पीने के कारण निलंबित कर दिया गया है। ये टीचर प्राइमरी के छात्रों के सामने ही क्लास में बैठकर सिगरेट पी रहे थे जब किसी ने उनका विडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। विडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच की और दोषी पाने पर टीचर को निलंबित कर दिया।

वीडियो के वायरल होने के बाद सीतापुर जिले के डिस्ट्रिक बेसिक एजुकेशन ऑफिसर अजय कुमार ने एएनआई से बातचीत में शनिवार को कहा कि हमें ऐसे एक वीडियो की सूचना मिली थी।

इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शिक्षक बच्चों के सामने ही क्लास में बीड़ी पी रहा था। आरोपी शिक्षक और वीडियो में दिखने वाला शख्स की शक्ल मेल खाने के बाद ही हमनें आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की है।फिलहाल आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है। अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक को बच्चों के सामने ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी. इसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता है.

See also  Mp Honey Trap Case में सबसे बड़ा खुलासा, आरोपी महिला का पति बोला-मेरी पत्नी के मंत्रियों से संबंध, लेकिन...