अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के बाद आज दो विधानसभाओं के 15 पोलिंग बूथों में दोबारा मतदान हो रहा है। 29 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान दक्षिण 24 परगना, मगराहाट पश्चिम के 11 बूथ और डायमंड हार्बर के चार बूथों पर ईवीएम पर बीजेपी के सिंबल के सामने टेप लगा था। डायमंड हार्बर और मगराहट वेस्ट विधानसभा सीट के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू हो गया है. डायमंड हार्बर के बूथ नंबर 117, 179, 194 और 243 पर पुनर्मतदान हो रहा है. वहीं, मगराहट वेस्ट के बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 पर पुनर्मतदान हो रहा है.
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग शुरू हो गई है। मगराहाट पश्चिम सीट के 11 बूथों और डायमंड हार्बर सीट के चार बूथों पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम सीट के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान शुरू हो गया है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार बूथों पर देखने को मिल रही है. कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. दूसरे चरण के मतदान में गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर फिर से मतदान कराने का फैसला सुनाया था.
वे 15 बूथ जिन पर दोबारा मतदान हो रहा है-
मगराहाट पश्चिम (11 बूथ)
46 – उत्तर ईयरपुर एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 2
126-नाजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1
127-नाजरा एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 2
128 – देउला एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 1
142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
214 – एकतारा मलाया एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 1
215 – एकतारा मलाया एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 2
216 – एकतारा मलाया धोरा एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 1
230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 1
231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 2
232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 3
डायमंड हार्बर (4 बूथ)
117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल
179 – चंद्रा एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 2
194 – हरिदेवपुर एफ.पी. स्कूल
243 – रॉयनगर एफ.पी स्कूल, कमरा नंबर 2
निर्वाचन आयोग के आदेश पर 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान हो रहा है। वोटरों को पुनर्मतदान के बारे में जानकारी देने के लिए आयोग ने अधिकारियों को प्रचार करने के निर्देश भी दिए हैं। पश्चिम बंगाल बीजेपी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने दावा किया था कि कुछ बूथों पर मतदाताओं को पार्टी का विकल्प चुनने से रोका गया।
पुनर्मतदान की जांच के दौरान आयोग के संज्ञान में कई सनसनीखेज जानकारियां पहले ही आ चुकी थीं. आरोप हैं कि ईवीएम की रिकॉर्डिंग की गई थी और कई बूथों के कैमरे भी बंद कर दिए गए थे, लेकिन आयोग को कैमरों के बंद होने की कोई सूचना नहीं मिली थी.





