अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

20 हजार रिश्वत रकम के साथ पटवारी गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, सूरजपुर. भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर जिले के डुमरिया गांव में पटवारी को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक, डुमरिया गांव के पटवारी भानु सोनी नामांतरण के लिए किसान से रिश्वत ले रहा था. एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

 

See also  रायपुर नगर निगम में 100 करोड़+ घोटाले का आरोप, आयुक्त ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति; TNC व रोड स्ट्रक्चर अप्रूवल पर उठे सवाल