अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

6 छात्राएं इसरो के साथ कर रही हैं 120 घंटे की प्रशिक्षण कार्यक्रम

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मध्य प्रदेश : मिशन शक्ति सेट के तहत शहर की 6 छात्राएं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से 120 घंटे का प्रशिक्षण लेकर सैटेलाइट बनाने की बेसिक कोडिंग सीख रही हैं। संभागायुक्त दीपक सिंह ने छात्राओं से कहा है कि वे वर्चुअल दुनिया से बाहर आकर मेहनती और हुनरमंद लोगों को अपना रोल मॉडल बनाएं।

परियोजना के तहत 108 देशों की 1200 छात्राओं को सैटेलाइट बनाकर उन्हें चंद्रमा की कक्षा में भेजने का अधिकार दिया जाना है। इसमें मध्य प्रदेश की 20 छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें से 6 छात्राएं शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर की हैं।

See also  मध्य प्रदेश के पांच शहरों में मॉक ड्रिल होगी: सीएम मोहन यादव