अनादि न्यूज़ डॉट कॉम वाराणसी. प्रदेश के शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में अनुदेशकों को 17,000 और शिक्षामित्रों को 18,000 का मानदेय इसी महीने से लागू करने की घोषणा की. वे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को और सशक्त बनाने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ करने शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे थे. जहां उन्होंने ये घोषणा की.
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि योगी ने आगे कहा कि शिक्षा केवल सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है. यह मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसे संस्कारित करने और समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है. इसके योजक के रूप में ईश्वर ने जो भूमिका हमारे गुरुजनों, शिक्षकों को दी है, यदि वे अपनी इस महती जिम्मेदारी का समुचित निर्वहन करेंगे, तो उसके उत्कृष्ट परिणाम सामने आएंगे.






