अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

भारत का एक्‍शन: चीन-ताइवान से आने वाली इन चीजों पर लगाया डंपिंग शुल्‍क, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन

अनादि न्यूज़ डोर कॉम, India Impose Duties On China-Taiwan Product: भारत सरकार (Government of India) ने एक्शन लेते हुए चीन-ताइवान से आने वाली इन चीजों पर डंपिंग शुल्क लगाया है। भारत ने चीन और ताइवान से इम्‍पोर्ट होने वाले प्‍लास्टिक प्रोसेसिंग मशीनों पर पांच साल के लिए एंटी डंपिंग शुल्‍क लगा दिया है। यह कदम केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की तरफ से उठाया गया है। गुरुवार को CBIC ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) की सिफारिश के बाद CBIC ने एंटी डंपिंग चार्ज लगाया है।

CBIC ने एक अन्‍य नोटिफिकेशन में कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले मिका पर्ल पिगमेंट चीन से आयातित चार्ज को आकर्षित नहीं करेंगे। बल्कि एंटी डंपिंग चार्ज पिगमेंट के ग्रेड पर निर्भर होगा।

बता दें कि भारत सरकार ने नवंबर 2023 में चीन से आने वाले पियरलेसेंट पिगमेंट के आयात पर डंपिंग एंटी चार्ज लगाया था। अब चीन और ताइवान से आयातित प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीनों पर एंटी डंपिंग चार्ज लगाया है। कहा जा रहा है कि इससे अनुचित व्‍यापार से बचने में मदद मिलेगी और भारत के व्‍यापारियों और देश को इसका लाभ मिलेगा।

चीन ने भारत के लिए रोकी इन चीजों की शिपमेंट 
वहीं चीन ने भारत के लिए स्‍पेशल उर्वरक और रेयर अर्थ मिनरल्‍स के शिपमेंट को रोक दिया है, जिसे लेकर चीन और भारत के बीच बात चल रही है। चीन ने अधिकारिक तौर पर स्‍पेशनल फर्टिलाइजर के शिपमेंट को रोकने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसके जांच प्रोसेस को लेकर देरी कर रहा है। वहीं रेयर अर्थ मिनरल्‍स को लेकर नियम में बदलाव के बाद भारत के शिपमेंट के लिए आवेदन बार-बार कैंसिल कर रहा है।

See also  मदरसे में पढ़ाई नहीं, हवस का खेलः पढ़ाने के बहाने किशोरी का रेप करता था मौलाना, वहसी ने VIDEO बनाकर जो किया…

चीन-भारत के बीच बैठक
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मौके पर अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के साथ द्विपक्षीय बैठक किया है। इस बैठक के दौरान सीमा तनाव को कम करने और चीन के साथ बेहतर कूटनीतिक संबंधों के लिए चार-आयामी योजना का सुझाव दिया। इंडिया टुडे के सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया।