अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

“कार से गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 112 किलो गांजा बरामद, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त”

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम जशपुर। ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है

जानकारी के अनुसार, आरोपी कार के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे थे और ओडिशा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर झाड़ियों से पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

See also  गांधी विचार यात्रा‘ 4 अक्टूबर को कंडेल से होगी प्रारंभ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कण्डेल से गांधी मैदान रायपुर तक आयोजित होगी पदयात्रा