बताया जा रहा है कि सनत कुमार खांडे के 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार खांडे की कल शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पिता पूरी तरह टूट चुका था। परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार वह रातभर बेहद विचलित और मानसिक तनाव में था। इसी सदमे के बीच आज सुबह लगभग 3 बजे वह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा और कथित रूप से आस्था व दर्द के आवेग में अपनी जीभ काट ली।
घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से सतन वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौके पर एकजुट हुए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।
इस हृदयविदारक घटना ने लोगों को भावुक कर दिया। बेटे को खोने का दर्द एक पिता को किस हद तक तोड़ सकता है, यह घटना उसी पीड़ा की भयावह तस्वीर बनकर सामने आई है। नगर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।






