अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे-130 पर भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार 40 फीट खाई में गिरी, युवक घायल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , सरगुजा। अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 स्थित कुंवरपुर मोड़ के पास मंगलवार को सड़क हादसा हुआ। रायपुर से उत्तरप्रदेश जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक वाहन के अंदर ही फंस गया था। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकाला गया। घायल युवक की पहचान अभिषेक पांडे पिता अजय पांडे के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता भदोही, उत्तरप्रदेश बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में वह रायपुर के कबीर नगर में रह रहा था।

घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  सरयूपारिण ब्राम्हण सभा भवन मे भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आज 79 वां स्वाधीनता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया