अब खराब सड़क की शिकायत करना होगा आसान: QR कोड स्कैन करते ही दर्ज होगी कंप्लेंट, दिल्ली सरकार ला रही नई योजना
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, राजधानी दिल्ली में खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (PWD) ‘नो योर रोड’ (Know Your Road) नाम की नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत लोग सड़क से जुड़ी शिकायतें सीधे QR कोड स्कैन करके दर्ज करा सकेंगे। योजना के मुताबिक, PWD की सड़कों पर विशेष QR कोड लगाए जाएंगे। किसी सड़क पर गड्ढा, टूट-फूट या अन्य समस्या दिखाई देने पर लोग उस क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे दिल्ली सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगे।
PWD अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल लोगों के पास ऐसा कोई आसान और सीधा माध्यम नहीं है, जिससे वे सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों या रखरखाव से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकें। साथ ही लोगों को सड़क निर्माण की हिस्ट्री और उसके रखरखाव से जुड़ी जानकारी भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती। नई योजना के तहत सड़कों पर लगाए जाने वाले साइनबोर्ड पर क्यूआर कोड दिए जाएंगे। लोग इस QR कोड को स्कैन करके सीधे पीडब्ल्यूडी के पोर्टल तक पहुंच सकेंगे और वहां अपनी शिकायत दर्ज कर पाएंगे। इसके अलावा पोर्टल पर संबंधित सड़क के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा।
1400 किलोमीटर सड़क के लिए तैयारी
लोक निर्माण विभाग (PWD) की ‘नो योर रोड’ (Know Your Road) योजना के तहत राजधानी की करीब 1400 किलोमीटर लंबी सड़कों को ऑनलाइन निगरानी और शिकायत प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इस ऑनलाइन सर्विस को विकसित करने और सड़कों पर QR कोड लगाने के लिए टेंडर को मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत सड़कों पर लगाए जाने वाले साइनबोर्ड पर विशेष QR कोड होंगे, जिन्हें स्कैन कर लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े स्तर पर निवेश होने के बावजूद अब तक नागरिकों के पास ऐसी कोई प्रत्यक्ष सुविधा नहीं थी, जिसके जरिए वे किसी सड़क की निर्माण हिस्ट्री, रखरखाव रिकॉर्ड और संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही की जानकारी हासिल कर सकें।
‘नो योर रोड’ (Know Your Road) योजना के तहत सड़क संबंधी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक ऑनलाइन मॉनिटरिंग डैशबोर्ड भी तैयार किया जाएगा, जो सीधे क्यूआर कोड से लिंक रहेगा। योजना के तहत पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर विशेष QR कोड लगाए जाएंगे। लोग सड़क पर मौजूद साइनबोर्ड पर लगे इस क्यूआर कोड को स्कैन कर सड़क की स्थिति, निर्माण हिस्ट्री, रखरखाव रिकॉर्ड और संबंधित ठेकेदार की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
कहां लगाए जाएंगे QR कोड?
इस योजना के तहत सड़कों पर लगे साइनबोर्डों पर QR कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन करके नागरिक सीधे सभी जरूरी जानकारी देख सकेंगे। इस व्यवस्था की खास बात यह है कि लोगों को किसी भी मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। QR कोड स्कैन करते ही सड़क से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसमें सड़क की डिटेल, संबंधित ठेकेदार की जानकारी, इंजीनियर की जिम्मेदारी, वर्क हिस्ट्री, चल रहे रखरखाव का अपडेट और शिकायत की स्थिति जैसी सभी जानकारियां शामिल होंगी। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए लोग सड़क से जुड़ी समस्याओं की शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा नागरिक अपने सुझाव और सड़क की स्थिति को लेकर अपना अनुभव भी सीधे साझा कर पाएंगे।
‘नो योर रोड’ (Know Your Road) योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। शुरुआती चरण में यह पायलट प्रोजेक्ट राजधानी के करीब 100 स्थानों पर शुरू किया जाएगा, जिसके बाद इसे अन्य इलाकों में भी विस्तार दिया जाएगा। इस योजना के तहत सड़कों पर लगे साइनबोर्डों पर QR कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन कर नागरिक सड़क से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकेंगे और शिकायत दर्ज कर सकेंगे। बाद में इस डिजिटल सिस्टम को पूरी दिल्ली की PWD सड़कों से जोड़ा जाएगा। यह योजना इसी साल मार्च में PWD मंत्री Parvesh Verma द्वारा घोषित की गई थी। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य सड़क रखरखाव में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को सीधे सिस्टम से जोड़ना है।






