अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

‘इंस्टा दोस्ती’ का खौफनाक अंजाम: शादी का झांसा देकर मुंबई की युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने ऐसे बनाया हवस का शिकार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बड़नगर लेकर गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया । इसके बाद युवती ने बड़नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की । पुलिस टीम ने आरोपी विकास पिता जगदीश (28 वर्ष), निवासी ग्यास का बाड़ा, काजीपुरा उज्जैन हाल मुकाम बड़नगर को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बड़नगर में बैंड का काम करने आता था । वहीं उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

See also  इंदौर आकर खुश हुए बिग बी, बोले- देश का सबसे स्वच्छ शहर...अब स्वस्थ शहर भी बने