अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, बाइक सवार घायल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिलासपुर। तेज रफ्तार कार चालक ने मोटरसाइकिल में सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपित कार चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची और घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया है। कोनी मार्ग में सफेद रंग की कार का चालक तेज रफ्तार से चलाते हुए आ रहा था। बिलासा ताल के सामने चालक ने लापरवाहीपूर्वक मोटर साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक मोटरसाइकिल समेत गिर गया। कार चालक पकड़े जाने के डर से रफ्तार बढ़ाकर भाग गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क किनारे गिर गया। इससे युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है। सूचना मिलते ही कोनी थाने की डायल 112 टीम के आरक्षक आरक्षक नरेंद्र ध्रुव व चालक शुभम यादव तत्काल घटना स्थल पहुंचे। घायल युवक को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया। डाक्टरों की टीम ने तत्काल घायल का इलाज शुरू किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। सिम्स के डाक्टर घायल युवक का इलाज कर रहे हैं।

See also  CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 ASI एक साथ इधर से उधर, देखें सूची