अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाले में अब रेल कर्मचारी गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस रिमांड में आए आरोपी टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी ने मामले के कई बड़े राज उजागर किया हैं।
देवेंद्र जोशी, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के साले होने का जमकर फायदा उठाया है. सरकारी नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों व् परिजनों से भारी रकम वसूलता था। इनके द्वारा अब तक 20 बेरोजगारों व् परिजनों से ठगी की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने इन सभी मामलों को जाँच में ले लिया है. पुलिस रिमांड में देवेंद्र ने बताया कि ठगी के इस गिरोह में रेलवे और पुलिस के दर्जनों कर्मचारी शामिल हैं। देवेंद्र के खुलासे के बाद पुलिस ने ठगी के सहयोगी रेलवे कर्मचारी स्वप्निल दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बड़े अधिकारियों के नाम का उपयोग कर व् बेरोजगारों को अपनी बातों में फंसाकर पैसे लिए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि देवेंद्र जोशी ने अपने जीजाके अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सीधी पहचान व रसूख बताकर रिश्तेदारों से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की। पुलिस ने जांच में यह पाया कि कई पुलिस कर्मचारियों के नाम सामने आने के बाद थाने में दर्ज FIR पर जांच नहीं हो पा रही थी।

 

See also  छत्तीसगढ़ - 9 अक्टूबर को रायपुर जिले के विभिन्न गांव पहुंचेगी : 'गांधी विचार यात्रा'
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.