अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

Chhattisgarh BJP अध्यक्ष अरुण साव की पायलेट वाहन से टकराई बाइक, महिला की मौत

Chhattisgarh Arun sav छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव के काफिले में शामिल फॉलो वाहन से टकराकर एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के कुरूद के निकट घटे इस सड़क हादसे में अरुण साव के काफिले में शामिल पुलिस अधिकारी और हवलदार घायल भी हो गए।

शुक्रवार को भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कांकेर जिले के नथियानवागांव में दिवंगत कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद वह वापस रायपुर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुरूद के पास चर्रा गांव के निकट अचानक एक बाइक सवार सामने से आ गया। उसी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा घटित हुआ। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज गति स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बहरहाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस हादसे में जिस महिला की मृत्यु हुई है, वह कुरुद की रहने वाली है।

See also  Article 370 हटाने के तीन साल पूरे, इमरान खान ने उगला जहर, OIC ने मोदी सरकार से की बड़ी मांग