NEET Paper Leak का नासिक कनेक्शन उजागर : एक संदिग्ध हिरासत में, जांच एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 पेपर लीक मामले में नया अपडेट है. इस पेपर लीक मामले में नासिक कनेक्शन सामने आया है. इससे जुड़े एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. संबंधित संंदिग्ध व्यक्ति को इंदिरानगर पुलिस थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया, जिससे राजस्थान पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों पूछताछ कर रही हैं. बता दें कि, नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सबसे बड़ा अपडेट ये है कि NTA इसे रद्द कर चुका है. NTA ने साथ ही कहा है कि अब पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी. इसी सिलसिले केन्द्रीय जांच अजेंसी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. साथ ही NTA ने दोबारा नीट यूजी एग्जाम आयोजित कराने की घोषणा की है.
केरल से शुरू हुआ सिलसिला
नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले का सेंटर पॉइंट केरल में पाया गया है. राजस्थान पुलिस SOG ने शुरुआती जांच में पाया था कि राजस्थान के चुरू का एक कैंडिडेट केरल से MBBS कर रहा है, जिसने सीकर में एक पीजी संचालक को गेस पेपर दिया था, जो बाद में जांच लीक सवाल का सेट माना जा रहा है. इस मामले में SOG ने देहरादून से भी संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है. वहीं इस मामले के तार दूसरे कई राज्यों में जुड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. माना जा रहा है कि इसके बाद कई राज्यों से नीट यूजी पेपर लीक कनेक्शन पाया जा सकता है.
क्या प्रिंटिंग प्रेस से हुआ लीक?
पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि आखिर पेपर बाहर आया कहां से? जांच एजेंसियों को शक है कि लीक सीधे प्रिंटिंग प्रेस या मूल पेपर सोर्स से हुआ हो सकता है. यानी मामला सिर्फ कोचिंग सेंटर तक सीमित नहीं, बल्कि पेपर ट्रांसपोर्ट चैन और प्रिंटिंग सिस्टम तक पहुंच सकता है. इसी वजह से अब CBI उन सभी संभावित जगहों की जांच करेगी, जहां से पेपर बाहर निकल सकता था.
22 लाख छात्रों के भविष्य पर असर
NEET परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है. हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर इसमें शामिल होते हैं. इस बार करीब 22 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. अब परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है. कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने सालों मेहनत की, लेकिन कुछ लोगों की लालच ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए.
जून में नीट यूजी 2026 दोबारा एग्जाम संभव
नीट यूजी 2026 का आयोजन 3 मई का किया गया था. तो वहीं NTA ने 6 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी. इस बार नीट यूजी का रिजल्ट जल्दी जारी करने की तैयारी थी, लेकिन इस बीच पेपर लीक का मामला सामने आ गए. तो NTA को एग्जाम को रद्द करना पड़ा. अब दोबारा नीट यूजी एग्जाम का आयोजन किया जाना है, जो जून में हो सकता है. इसका मुख्य कारण ये है कि मौजूदा समय में सीयूईटी यूजी 2206 चल रही है, जो 30 मई तक है. सीयूईटी यूजी में परीक्षा केंद्र को लेकर पहले से ही बवाल है. ऐसे में इसके साथ नीट यूजी का आयोजन संभव नहीं है. इन हालातों में जून में ही नीट यूजी 2026 का आयोजन हो सकता है. इस बीच NTA अपने इंतजाम को पुख्ता कर सकता है.






