अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ वातावरण

अंजनेया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर : अंजनेया यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा पोस्टर के माध्यम से लोगों को पर्यावरण प्रति जागरूकता फ़ैलाने की कोशिश की।

इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान खींचकर यह कोशिश करना है कि सभी लोग पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में अपना योगदान दें।

हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन भारत समेत लगभग 195 देश मानते हैं। इस साल दुनिया भर में 55वां  पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है

इस साल पृथ्वी दिवस की थीम है- ‘आवर पावर, आवर अर्थ’ (Our Planet, Our Earth)

पृथ्वी दिवस मनाने में योगदान कैसे दें 

  • प्रदूषण कम करें और नदी-नालों में गंदगी फेंकने के बजाय कूड़ेदान में ही फेंकें.
  • पेड़-पौधे लगाएं और पर्यावरण को हरा बनाए रखें.
  • प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करें.
  • पानी बचाने की कोशिश करें. जब जरूरत ना हो तो पानी को ना बहाएं.
  • पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) के महत्व को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना और ऊर्जा समेत संसाधनों की खपत को रोकना है. ऐसे में व्यक्ति अपने स्तर पर भी इस दिन को मनाने में योगदान दे सकता है.
See also  छत्तीसगढ़ : भरर के तालाब पार में नंदी की प्रतिमा स्थापित...