अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

खमतराई में शराब बेचते एक महिला गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने डेरापारा, रावाभाटा क्षेत्र में दबिश दी, जहां एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके से चांद देवार पिता जोगी देवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी डेरापारा रावाभाटा को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 92 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,360 बताई जा रही है, बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 446/25 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

See also  बड़ी खबर: सरेआम दी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी…