अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

‘जज BJP-RSS के एजेंट बन गए’— पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का बड़ा हमला, बोले- सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , ग्वालियर। कांग्रेस के सीनियर लीडर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने देश के न्यायाधीशो को भाजपा और आरएसएस का एजेंट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने नवागत ग्वालियर DIG असित यादव को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। दरअसल भिंड एसपी रहे असित यादव के ग्वालियर डीआईजी बनने पर विदाई समारोह के दौरान “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” गाना बजा था और ग्वालियर डीआईजी पद ज्वाइन करने के दौरान “आया आया शेर आया” जैसे नारे लगें।

सरकार नहीं सर्कस चल रहा- कमलेश्वर पटेल 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, ऐसे में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का बयान सामने आया है,उनका कहना है कि कोई अधिकारी अच्छा काम करता हैं तो अधिकारी का सम्मान होना ही चाहिए, लेकिन अधिकारी और नेता में अंतर भी होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य है की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी मर्यादा लांघी जा चुकी है, सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। ये व्यापारी सरकार है सभी को लूटा जा रहा है। मध्य प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग स्थापित हो गया है, हम लोग कांग्रेस सरकार में प्रशानिक व्यवस्था के लिए ट्रांसफर करते थे तब हमसे कहा जाता था की लूट मची हुई है।

संजय पाठक और गोयनका केस मामले से न्यायाधीश के द्वारा खुद को केस से अलग किए जाने के मामले पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का कहना है कि इस कदम से साफ नजर आ रहा है कि एक न्यायाधीश ने हिम्मत जुटाई की भाजपा के नेता हम पर प्रभाव डाल रहे थे। दुर्भाग्य यह भी है कि उन्हें प्रकरण से बाहर नहीं निकलना था, ऐसे लुटेरे जो अवैध माइनिंग करते हैं उन पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए थी, खुद को अलग करना यह न्याय देने की प्रक्रिया में गलत है उन्हें सुनवाई करने के बाद कड़ी सजा सुनानी चाहिए थी।

See also  मुलताई बैतूल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत में 40 घायल

न्यायालय और उसके अंदर बैठने वाले न्यायाधीशों पर भी साधा निशाना 

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने न्यायालय और उसके अंदर बैठने वाले न्यायाधीशों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि आरएसएस और भाजपा जुड़े हुए लोग जस्टिस बनकर बैठे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष, छात्र संघ अध्यक्ष रहे पुष्पेंद्र कौरव एडवोकेट जनरल थे, पुष्पेंद्र कौरव आज सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बन गए हैं। जब ऐसे लोग जस्टिस बन जाएंगे तो यह लोग जनता का काम नहीं करेंगे। यह सिर्फ बीजेपी का काम करेंगे,इससे न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है। इस तरह के लोगों की भारतीय न्यायालय में भाजपा द्वारा भर्ती की गई है। आज सभी जगह इन्होंने अपने लोगों की इसी तरह से भर्ती की है,निर्वाचन आयोग हो या फिर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सहित अन्य जांच एजेंसियां हो सभी जगह इनका दुरुपयोग किया जा रहा है।