अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

तमिलनाडु में नया समीकरण: राहुल गांधी का ‘हाथ’ विजय के साथ, कांग्रेस ने TVK को सशर्त समर्थन दिया

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election Result) में ऐतिहासिक उलटफेर कर थलापति विजय (Vijay) की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम यानी टीवीके (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े 118 से 10 सीट पीछे रह गई। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए राहुल गांधी का ‘हाथ’ थलापति विजय को मिला है। कांग्रेस ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए विजय की टीवीके पार्टी को सशर्त समर्थन दिया है। विजय ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (AICC) ने कहा कि उसने विजय की पार्टी को समर्थन देने पर अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ा है। कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग में टीवीके को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद टीवीके के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया है। साथ ही सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  कांग्रेस के समर्थन देने का औपचारिक पत्र बुधवार यानी आज 6 मई को जारी हो सकता है। इसके बाद कांग्रेस विधायक विजय से मुलाकात कर सकते हैं। मीटिंग में गठबंधन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिए जाने और सरकार गठन की अगली दिशा तय होने की उम्मीद है।

क्या बोले केसी वेणुगोपाल

इससे पहले मंगलवार (5 मई) को कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने के आखिरी फैसले को तमिलनाडु इकाई पर छोड़ा था। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘तमिलनाडु के चुनाव नतीजे यह साफ दिखाते हैं कि जनता एक धर्मनिरपेक्ष सरकार चाहती है, जो संविधान का पूरी तरह पालन करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह तय करना चाहती है कि बीजेपी या उसके सहयोगियों की अगली सरकार में कोई भूमिका न हो। वेणुगोपाल ने कहा कि जनता की भावना के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा।

See also  मिस सेक इंडिया में लखनऊ की बेटी का जलवा

टीवीके  ने अपने सभी विधायकों को होटल में शिफ्ट किया

इधर TVK ने अपने 108 चुने हुए MLA को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू के एक होटल में ठहराया है। पार्टी सरकार बनाने के लिए बहुमत पाने के लिए दूसरी पार्टियों से सपोर्ट जुटाने की कोशिश कर रही है। हॉर्स ट्रेडिंग को देखते हुए पार्टी ने अपने सभी विधायकों को होटल में ठहराया है।

सरकार बनाने के लिए चाहिए 118 सीटें

234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि बहुमत से 10 सीट दूर है।  इस शानदार प्रदर्शन से तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है, जहां पहले डीएमके और एआईएडीएमके का दबदबा रहा था। युवाओं और शहरी मतदाताओं के समर्थन से विजय की पार्टी अब सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे है। सरकार बनाने के लिए टीवीके अब अन्य दलों से गठबंधन की कोशिश कर रही है।