अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग दिल्ली

दिल्ली में गर्मी का असर: मजदूरों को दोपहर में 3 घंटे की छुट्टी, CM रेखा गुप्ता का फैसला

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखाज- हीट वेव (लू) का असर सभी लोगों पर पड़ता है। हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत उन मजदूरों और श्रमिकों को होती है जो तेज धूप में काम करते हैं। सरकार के निर्देशानुसार, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक सभी मजदूरों को आराम दिया जाना जरूरी है, चाहे वे प्राइवेट में काम कर रहे हों या सरकारी काम में हों।

वहीं एक पोस्ट के जरिए बताया गया कि DTC की बसों में यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। बस शेल्टर पर जल सेवक तैनात किए जा रहे हैं, जो लोगों को पानी और ORS देंगे। अस्पतालों में हीट वेव से जुड़ी सभी जरूरी दवाइयां और इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। अस्पतालों में ठंडे स्थान (कूलिंग एरिया) बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा स्कूलों में भी बच्चों के लिए पानी और ORS की व्यवस्था पहले से कर ली गई है। वॉलंटियर्स अलग-अलग जगहों पर कैप और कॉटन मफलर बांट रहे हैं, ताकि लोग खुद को गर्मी से बचा सकें। इसके पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीटीसी अधिकारियों को निर्देश दिया था कि 23 प्रमुख बस टर्मिनलों पर यात्रियों और कर्मचारियों को मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए जलदूत तैनात करें।

See also  गुजरात के साबरकांठा में तेज रफ्तार लग्जरी बस का कहर: NH पर हादसा, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत