पश्चिम बंगाल दौरे पर CM योगी: रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार, बोले—4 मई को छटेगा ‘अंधेरा’
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ; पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण की तैयारियां तेजी से चल रही है। टीएमसी, भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इसी बीच CM योगी का दौरा कार्यक्रम सामने आया है। जिसके अनुसार योगी पश्चिम बंगाल में 2 रोड शो और 2 जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी सारी तैयारियां कर ली गई है।
BJP का सूरज उगेगा
सीएम योगी ने अपने चुनावी दौरे को लेकर कहा कि क्रांतिभूमि बंगाल की चेतना जाग चुकी है। माँ काली के भक्त 29 अप्रैल को द्वितीय चरण के मतदान में दिल में ‘काबा’, नयन में ‘मदीना’ रखने वाली TMC के ताबूत में अंतिम कील ठोकने को तैयार हैं। आज कल्याणी, धानेखाली, दम दम और राजारहाट गोपालपुर विधान सभा क्षेत्रों की जागरूक जनता से संवाद करूंगा, जो इस ऐतिहासिक परिवर्तन (West Bengal Elections 2026) की सशक्त धुरी हैं। निःसंदेह, 4 मई को TMC का अंधेरा छटेगा और BJP का सूरज उगेगा।
अधिकारों की पुनर्स्थापना सर्वोपरि
सीएम योगी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक पहचान पर मजहबी कुठाराघात करने वाली ‘निर्मम-सरकार’ की नीतियों से उपजा जन आक्रोश पूरे राज्य में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यहां की जनता आज उस निर्णायक मोड़ (West Bengal Elections 2026) पर खड़ी है, जहां सम्मान, सुरक्षा और अपने अधिकारों की पुनर्स्थापना सर्वोपरि बन चुकी है।





