भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन पूजन किया गए- रमेश ठाकुर
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन पूजन किया गए- रमेश ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए काली मंदिर, आकाशवाणी में हवन पूजन किया गया।

कल दिनाँक 29 जुलाई 2026 को उत्तरप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का कार का ट्रक के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें उन्हें तुरत जैसी के हॉस्पिटल में उपचार के लिए दाखिल किया गया। आज दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में उनके उपचार के लिए उन्हें ले जाया गया है।
भाजपा के सांसद संतोष पांडे, विजय बघेल द्वारा उनसे मुलाकात कर के उनके स्वास्थ को ले कर डॉक्टर से जानकारी ली। जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर द्वारा पूरे रायपुर जिला पदाधिकारियों सहित काली मंदिर,आकाशवाणी में उनके जल्द जल्द स्वास्थ होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पूजन हवन किया गया।
पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेता उनके साथ हुए इस दुर्घटना को ले कर चिंतित है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व उनके परिवार को भगवान मजबूती दे ऐसे मनोकामना हम करते है।





