अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

महिला आरक्षण और परिसीमन पर पीएम मोदी का भरोसा: “किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा, ये मेरी गारंटी”

 

  अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,संसद का विशेष सत्र गुरुवार से शुरू हो गया है। विशेष सत्र में महिला आरक्षण (Women Reservation) और परिसीमन समेत 3 संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है। महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम इतिहास बनाने जा रहे हैं। जिसने भी महिला आरक्षण कानून का विरोध किया है, उसका बुरा हाल जहुआ है। विरोधियों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। इसलिए जिन को इसमें राजनीति की बू आ रही है वो खुद के परिणामों को देख लें। इसी में फायदा है जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाओगे। इसलिए इसे राजनैतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर आपको गारंटी चाहिए तो वो भी देता हूं। मैं कहना चाहूंगा कि यहां बैठकर हमें संविधान ने देश को टुकड़ों के रूप में सोचने का अधिकार ही नहीं दिया है। कश्मीर हो या कन्या कुमारी हम एक देश के रूप में ही इसे सोच सकते हैं. ये प्रक्रिया किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। भूतकाल में जो सरकार रहीं, जो उस समय से अनुपात चला आ रहा है उसमें भी बदलाव नहीं होगा। पीएम मोदी ने कहा किअगर गांरटी शब्द चाहिए तो मैं वह शब्द भी उपयोग करता हूं, वादा की बात करते हो तो उसे भी इस्तेमाल करता हूं। तमिल में कोई शब्द हो तो मैं उसे भी कहता हूं, क्योंकि जब नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है

मेरा स्वार्थ नहीं, आपको क्रेडिट चाहिए तो ले लो, मैं क्रेडिट का ब्लैंक चेक दे रहा हूं-

मोदी ने कहा- आपको करना नहीं था, इसलिए बहाने लगा दिए। अब देश की नारी को नहीं समझा पाओगे। सदन में नंबर का खेल तो बाद में सामने आएगा। 3 दशक तक इसको फंसाकर रखा, जो करना था कर लिया। अब छोड़ दो न भाई। यहां कुछ लोगों को लगता है, इसमें कहीं न कहीं मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है। इसका अगर विरोध करेंगे तो स्वभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा। अगर साथ चलेंगे तो किसी को भी नहीं होगा। फिर अलग पहलू हो जाता है। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए जैसे ही पारित हो जाए तो मैं एड देकर सबको धन्यवाद देने तैयार हूं। सबकी फोटो छपवा देंगे। ले लो जी क्रेडिट। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।

See also  प्रसिद्ध लेखक गुलज़ार को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित, मेरी नजर हमेशा ज्ञानपीठ पर थी: गुलजार

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हम भाग्यवान हैं कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल करने का सौभाग्य मिल रहा है। हम सभी सांसद इस अवसर को जाने न दें। हम भारतीय सब मिलकर के देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। हमारी शासन वयवस्था को संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की भी रूप स्वरूप को तय करेगा, लेकिन ये देश की दिशा और दशा भी तय करनेवाला है।

 मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति बदल देगा

मोदी ने कहा- मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की भी रूप स्वरूप को तय करेगा, लेकिन ये देश की दिशा और दशा भी तय करने वाला है। 21वीं सदी में भारत नए आत्मविशवास के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की स्वीकृति महसूस कर रहे हैँ। एक समय हमारे पास आया है। इसे विकसित भारत के साथ जोड़ा है। मैं यह मानता हूं कि विकसित भारत का मतलब सड़के रेल या संरचना से जुड़े आंकड़े नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब नीति निर्धारण में देश की आधी आबादी हिस्सा बने यह भी है। हम पहले ही देर कर चुके हैं। इसे सभी को स्वीकार मानना होगा। जब हम अकेले मिलते हैं, तो यह मानते हैं कि हां ये जरूरी है। लेकिन जो राजनैतिक दिशा में ही सोचते हैं मैं उनहें एक सलाह देना चाहता हूं मित्र के रूप में, जो उनके काम आएगी।

See also  गठबंधन के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने दिया इस्तीफा

हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं, ये उनका हक है

मोदी ने कहा- हम भ्रम में न रहें, हम अहंकार में न रहें। मैं और तुम की बात नहीं कर रहा हूं मैं कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। ये उनका हक है। और हमने कई दशकों से उसको रोका है। आज उसका प्रायश्चित करके उस अपराध से मुक्ति पाने का अवसर है। हम सब जानते हें कि कैसे चालाकी चतुराई की है। हम इसके पक्ष में ही हैं। लेकिन हर बार कोई न कोई टेक्निकल पूंछ लगाकर रोक दिया गया।

आज विरोध करने वाले लंबे समय तक कीमत चुकाएंगे

पीएम ने कहा- मैं किसी दल की बात नहीं कर रहा हूं। जो भी राजनीति में आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें मानना होगा लाखों बहनें, ग्रासरूट लेवल पर लीडर बन चुकी हैं। इसलिए जो आज विरोध करेंगे उसे लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए समझदारी इसी में है कि हम ग्रासरूट लेवल पर महिला लीडरशिप को कंसीडर करना पड़ेगा। सपा सांसद धर्मेंद्र ने कहा- पिछड़ी जाति के साथ आप अन्याय ना करें। आप भी पिछड़ी जाति से आते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा- धर्मेंद्र जी मैं आपका आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। ये बात सच है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। अखिलेश जी मेरे मित्र हैं, इसलिए मदद कर देते हैं।

पीएम मोदी बोले- आप सभी को मित्र के रूप में मेरी सलाह

पीएम मोदी बोले- ‘मैं यह मानता हूं कि विकसित भारत का मतलब सड़के रेल या संरचना से जुड़े आंकड़े नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब नीति निर्धारण में देश की आधी आबादी हिस्सा बने यह भी है। हम पहले ही देर कर चुके हैं। इसे सभी को स्वीकार मानना होगा। जब हम अकेले मिलते हैं, तो यह मानते हैं कि हां ये जरूरी है, लेकिन जो राजनैतिक दिशा में ही सोचते हैं मैं उनहें एक सलाह देना चाहता हूं मित्र के रूप में, जो उनके काम आएगी।

See also  लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने राजस्थान की भीलवाड़ा सीट से दामोदर अग्रवाल को मैदान में उतारा

महिलाएं ग्रास रूट लेवल पर लीडर बन चुकी हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज से पहले जिसने भी विरोध किया, वो राजनीतिक सतह से नीचे नहीं गया। पिछले 25-30 साल पहले महिलाएं बोलती नहीं थीं, आज वो वोकल हैं। महिलाएं कहती हैं कि झाड़ू पोंछा वाले काम में तो जोड़ देते हो, अब हमें निर्णय प्रक्रिया में जोड़ो। राजनीतिक जीवन में जो लोग प्रगति चाहते हैं, उनको ये मानकर चलना पड़ेगा कि पिछले 25-30 सालों में लाखों बहनें ग्रास रूट लेवल पर लीडर बन चुकी है