अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

एयरस्ट्राइक में 5 की मौत, Hezbollah का पलटवार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,इजरायल और लेबनान के बीच 17 अप्रैल से युद्धविराम लागू है, लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब लोगों को धमाके न सुनने को मिले हों। कहने को इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम चल रहा है, लेकिन हमलों में किसी तरह की कमी नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को इजरायल के ताजा हमलों में दक्षिणी लेबनान में पांच लोगों की मौत हो गई। इसके जवाब में आतंकी समूह हिजबुल्ला ने भी उत्तरी इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन दागे, जिसमें दो इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इजरायली हमले में लेबनान में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. दोनों देशों के बीच संघर्षविराम तो हुआ है, लेकिन इसका कोई वास्तविक असर नहीं दिखता है.

इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच ताजा युद्ध 2 मार्च को शुरू हुआ, जब ईरान जंग के दो दिन बाद हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इज़रायल में रॉकेट दागे.

17 अप्रैल से सीज़फ़ायर लागू होने के बावजूद भी इजरायल की मिलिट्री और हिज़्बुल्लाह ने अपने हमले जारी रखे हुए हैं. सरकारी नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तीन दक्षिणी गांवों पर हुए हमलों में पांच लोग मारे गए, इज़रायल की मिलिट्री ने शुक्रवार दोपहर दक्षिणी शहर नबातियेह के पास हब्बूश गांव के लोगों से खाली करने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर वे हिज़्बुल्लाह की जगहों के पास रहेंगे तो वे अपनी जान खतरे में डालेंगे.

वहीं लेबनान के हिज़्बुल्लाह ग्रुप ने कहा कि उसने रॉकेट और ड्रोन दागे, जिसमें से एक उत्तरी इजरायल में क्रैश हो गया और दो सैनिक घायल हो गए.

See also  असम, बिहार, उत्तराखंड, और अन्य राज्यों में गंभीर बाढ़ की स्थिति, जल आयोग ने जारी किया अलर्ट

लेबनान में पैरामेडिकल स्टाफ ने कफार रुम्मान इलाके से मलबे के नीचे दबे पांच लोगों के शव निकाले। इसमें तीन बच्चों और उनके पिता के शव भी शामिल थे। इस इलाके पर गुरुवार को इजरायली हमला हुआ था।

नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि पांचों लोग गुरुवार देर रात कफर रुम्मन पर हुए एयरस्ट्राइक में मारे गए. एजेंसी को जिन लोगों की बॉडी मिली हैं, उनकी पहचान मालेक हमज़ा और उनके बेटों, अली, फादेल और हमज़ा के तौर पर की है. उसने कहा कि स्ट्राइक में एक  लेबनानी सैनिक भी मारा गया. लेबनानी आर्मी ने कन्फर्म किया कि स्ट्राइक में एक सैनिक अली जाबेर मारा गया.

इजरायली सेना ने कन्फर्म किया है कि हिज़्बुल्लाह ने एक एक्सप्लोसिव ड्रोन लॉन्च किया जो लेबनान के साथ बॉर्डर के पास उत्तरी इजरायल में गिरा. इजरायली मीडिया ने उत्तरी इजरायल में मार्गालियट के पास एक ड्रोन हमले की जानकारी दी है. इसमें कहा गया कि इससे आग लग गई और इलाके में एक अलग हिज़्बुल्लाह ड्रोन हमले में दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए.

इजरायल और लेबनान के बीच 17 अप्रैल से युद्धविराम लागू है, लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब लोगों को धमाके न सुनने को मिले हों। अभी इजरायल-लेबनान संघर्षविराम महज कागजों पर लागू रह गया है, लेकिन दोनों ही पक्ष लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं.