अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बस्तर ओलंपिक में दिखा जनउत्साह — 7 साल से रुकी वन्यजीव गणना, जर्जर हाईवे पर उभरा जनाक्रोश

Bastar News Update : सहकारी समिति कर्मचारी हड़ताल पर, ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक में उमड़ा उत्साह, वन्यजीवों की गणना 7 साल से बंद, जर्जर हाईवे पर जनाक्रोश

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,Bastar News Update : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पुरानी कृषि उपज मंडी, जगदलपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो धान खरीदी का बहिष्कार करेंगे। संघ ने बताया कि 2058 सहकारी समितियों को मार्कफेड की पेनाल्टी नीति और धान परिवहन में देरी के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों को महीनों वेतन नहीं मिल पाता। कर्मचारियों की मांग है कि धान खरीदी के शेष स्टॉक का भुगतान किया जाए, आउटसोर्सिंग खत्म कर ऑपरेटरों का नियमितीकरण हो, साथ ही सुरक्षा व्यय और प्रबंधकीय अनुदान बढ़ाया जाए। आंदोलनकारियों ने 12 नवंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

See also  छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं: सीएम साय