अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

गैस सिलेंडर महंगा: सपा विधायक का हमला—‘भाजपा ने गरीबों की थाली छीन ली’

प्रभु नारायण यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया, सिलेंडर महंगा कर भाजपा ने गरीबों की थाली छीनने का काम किया है. सपा विधायक ने इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुराने बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पहले ही चेतावनी दी थी कि प्रदेशों के चुनाव खत्म होते ही गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे.

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई कम करने और गरीबी हटाने की बात करती है, लेकिन उसके कार्य इसके विपरीत होते हैं. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में घरेलू गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम भी बेतहाशा बढ़ेंगे, जिसका सीधा असर महंगाई के रूप में पूरे देश को झेलना पड़ेगा.

See also  अजय राय ने फिर मोदी पर हमला बोला: ट्रंप बातचीत पर भ्रम बना रहेगा तब तक जब तक मोदी…