अनादि न्यूज़ डॉट कॉम लखनऊ. सपा नेता शिवपाल यादव ने सुभसपा और निषाद समाज पार्टी के नेताओं को काफी छोटा और तुच्छ बताया था और ये दल उन्हें हिला भी नहीं सकते. जिसका वीडियो शेयर कर भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है, सपा अहंकार में है. 2027 चुनाव में वजूद तक नहीं बचेगा.
पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘सपाई’ नेताओं का अहंकार आज सातवें आसमान पर है. पिछड़ों के हक की बात करने का ढोंग करने वाली इस पार्टी की असलियत अब जनता के सामने आ गई है. राजभर और निषाद समाज के लिए “तुच्छ” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना इनकी सामंती और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है. सच्चाई तो यह है कि इन्हें अपने परिवार को छोड़कर किसी अन्य समाज के व्यक्ति का राजनीति में आगे बढ़ना बर्दाश्त ही नहीं.
आगे उन्होंने कहा, वंचितों और शोषितों के इस घोर अपमान का हिसाब अब सूबे की जागरूक जनता स्वयं करेगी. साल 2027 के रण में प्रदेश का यही स्वाभिमानी जनमानस एकजुट होकर मतदान की चोट से इन्हें करारा जवाब देगा. पिछड़ों के स्वाभिमान से जो टकराएगा, सत्ता तो क्या, 2027 में अपना वजूद भी नहीं बचा पाएगा.





