अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर पर लगेगा ‘स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम’, ड्रोन और AI कैमरों से होगी निगरानी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा। इस योजना के तहत ड्रोन-स्मार्ट कैमरे से बॉर्डर पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। केंद्र सरकार अगले एक साल के भीतर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan border) और भारत-बांग्लादेश सीमा (India-Bangladesh border) से लगी करीब 6000 किलोमीटर लंबी सीमा पर “स्मार्ट बॉर्डर” सुरक्षा सिस्टम लागू करेगी। ये जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दी है।

दरअसल BSF के संस्थापक एवं प्रथम सीमा प्रहरी केएफ रुस्तमजी की स्मृति में रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार अगले एक साल के भीतर पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर “स्मार्ट बॉर्डर” सुरक्षा सिस्टम लागू होगी। इसके तहत ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे और दूसरी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सीमा की निगरानी मजबूत की जाएगी, ताकि घुसपैठ और तस्करी को पूरी तरह रोका जा सके। शाह ने कहा कि सरकार की अवैध घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद हर अवैध घुसपैठिए की पहचान की जाएगी और उसे वापस भेजा जाएगा।

हाई-पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू होगा

अमित शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय जल्द ही एक हाई-पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करेगा। इसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में जनसांख्यिकीय बदलाव से जुड़े मामलों की निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ केवल सीमा सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। उन्होंने BSF जवानों से कहा कि वे इस कोशिश को सफल नहीं होने दें और सीमा सुरक्षा को और मजबूत करें।

See also  तुनिषा शर्मा के बाद इस इंस्टाग्राम क्रिएटर ने लगाई फांसी

राज्यों के साथ मिलकर कार्रवाई

शाह ने कहा कि घुसपैठ और पशु तस्करी के रास्तों को बंद करने के लिए BSF को अपनी सूचना व्यवस्था और मजबूत करनी होगी। उन्होंने जवानों से राज्य पुलिस, जिला प्रशासन और गांव स्तर के राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा की सरकारों के सहयोग से सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। गृह मंत्रालय जल्द ही इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।

BSF के साहस को सराहा

गृह मंत्री ने BSF के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि 1965 में 25 बटालियनों से शुरू हुआ यह बल आज 2.70 लाख कर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल बन चुका है। उन्होंने कहा, “BSF ने हर कठिन चुनौती का सामना किया है। दुश्मन को हर बार जवाब मिला, लेकिन आपने कभी भारत का सिर झुकने नहीं दिया। देश की सुरक्षा आपके साहस, वीरता और बलिदान पर खड़ी है।”