अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

फेसबुकिया प्यार में बॉर्डर पार : शादी के लिए महाराष्ट्र पहुंची बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जोशी पेठ इलाके के भोई गली में एक विदेशी महिला बिना परमिट के रह रही है. सूचना के आधार पर शनिपेठ पुलिस ने इलाके में छापा मारा. जांच के दौरान वहां मौजूद युवती की पहचान बांग्लादेश निवासी कोनिका रानी के रूप में हुई. पुलिस ने उसे पनाह देने वाले युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

अवैध तरीके से रह रही थी बांग्लादेशी युवती

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कोनिका रानी की मुलाकात जलगांव के रहने वाले सुनार चिन्मय जगन्नाथ वाला से फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद कोनिका कथित तौर पर शादी करने के लिए बांग्लादेश से भारत आ गई. जांच में यह भी सामने आया कि युवती गैर-कानूनी तरीके से बॉर्डर पार कर भारत पहुंची थी. उसके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले. पुलिस ने इस मामले में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत केस दर्ज किया है.

See also  2 साल की बच्ची के कपड़े हुए खून से तर, मां ने देखा डायपर तो रह गई दंग !

पुलिस ने कोनिका रानी के साथ-साथ उसे पनाह देने वाले चिन्मय जगन्नाथ वाला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. हालांकि पूछताछ के दौरान कोनिका और चिन्मय दोनों ने दावा किया कि वे शादीशुदा हैं. लेकिन पुलिस को अब तक शादी से जुड़े कोई दस्तावेज या सबूत नहीं मिले हैं। इसी वजह से पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

पुलिस ने युवती के खिलाफ लिया एक्शन

इस मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर साजिद मंसूरी कर रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती भारत में किस रास्ते से दाखिल हुई और उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे. फिलहाल इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह कहानी अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है.