अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में PM मोदी का दौरा: विशाल गौशाला की रखेंगे नींव, तैयारियां तेज

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। वह दमोह के पथरिया में स्वावलंबी गोशाला ‘कामधेनु निवास’ का भूमि पूजन कर सकते हैं। 10 मई को उनका संभावित दौरा है, जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

बता दें कि दमोह में 517 एकड़ में विशाल गौशाला बनाई जा रही है। जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम 10 मई को किया जा सकता है। नरसिंहगढ़ क्षेत्र में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां प्रधानमंत्री मोदी इसमें शामिल हो सकते हैं। फ़िलहाल उनके आगमन पर आधिकारिक मुहर बाकी है। पीएम के संभावित दौरे को लेकर  प्रशासन अलर्ट हो गया है। व्यवस्थाएं भी अंतिम चरण में है।

पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए बीते दिन दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने विकासखंड पथरिया के ग्राम रानगिर, कल्याणपुरा और बिजोरी में स्वीकृत 517 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर तैयारियों का जायजा लिया था।

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में पीएम मोदी मध्य प्रदेश आए थे, जहां उन्होंने धार का दौरा किया था। 17 सितंबर 2025 को अपने 75वें जन्मदिन पर उन्होंने धार जिले के भैंसोला में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन किया था।

See also  MP: बांध में आई दरार, खाली कराए जा रहे आसपास के गांव, अलर्ट जारी