अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

मातम में बदली शादी की खुशियां: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे घर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक चाचा-भतीजा परिवार में होने वाले शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौटने के दौरान मझगवां गांव के पास सुस्ताने के लिए सड़क किनारे बैठे थे, तभी यह हादसा हुआ। ​पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश में जुटी है। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  दो कांग्रेसी माने, पार्टी के प्रत्याशी को दिया समर्थन